सिरसा। शहर के खैरपुर कॉलोनी में शेखर विज ने अपने सुपुत्र चार्विक विज के पहले जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्री खाटू श्याम जी का संकीर्तन करवाया। कार्यक्रम में भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने भी शिरकत की। इस कीर्तन में लखदातार सेवा मंडल के कलाकारों ने श्री श्याम बाबा के भजन गाकर सभी आए भक्तों को भाव विभोर कर दिया। पहले जन्मदिन पर चाॢवक को सिक्कों से तोला गया। बलजिंद्र जोसन ने बताया कि सिरसा संतों की नगरी रही है। यहां साल भर धार्मिक आयोजन होते रहते हंै। धार्मिकता का ही प्रमाण है कि सरसाईनाथ की इस नगरी में अभी तक कोई प्राकृतिक विपदा नहीं आने पाई है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में जाने से मन को असीम शांति मिलती है। क्योंकि वर्तमान में हर व्यक्ति किसी न किसी वजह से तनाव में है, लेकिन जब हम भगवान के दरबार में जहां भी जाते हंै तो सबकुछ भूल जाते हंै। हमारा मन बिल्कुल शांत हो जाता है। सुबह आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
श्रद्धालुओं ने चार्विक के परिजनों को धार्मिक आयोजन के लिए साधुवाद दिया और चार्विक की लंबी उम्र की कामना की।
धार्मिक आयोजनों से मिलती है मन को असीम शांति: बलजिंद्र जोसन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

