Home » देश » प्रदेशभर के युवाओं को सशक्त मंच दे रहा जेजेपी परिवार: चाहरवाला/जांगू

प्रदेशभर के युवाओं को सशक्त मंच दे रहा जेजेपी परिवार: चाहरवाला/जांगू

Facebook
Twitter
WhatsApp
107 Views

कहा, जेजेपी केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक संगठन की भूमिका में भी
युवा सम्मेलन से उजागर होंगी भाजपा की बेकायदगियां
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी रहे सुरेंद्र सिंह चाहरवाला व युवा जेजेपी के पूर्व जिला महासचिव कुलदीप जांगू ने कहा कि सिरसा में आगामी 23 सितंबर को होने वाला युवा योद्धा सम्मेलन ऐतिहासिक होगा व युवाओं को इस हरियाणा की दशा व दिशा बदलने का एक सशक्त मंच मिलेगा। रविवार को जारी बयान मेें जेेजेपी पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान शासन व्यवस्था ने युवाओं को पूरी तरह से हाशिए पर रख दिया है जिसमें उनमें नैराश्रय का भाव पैदा हो गया है। उन्हें इस भाव से मुक्ति के लिए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला व युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेशभर में युवाओं को उनकी अभिव्यक्ति के लिए युवा योद्धा सम्मेलन के रूप में सशक्त मंच देने का निर्णय लिया है और इसी कड़ी में सिरसा जिले में इस सम्मेलन की शुरूआत 23 सितंबर को होगी। चाहरवाला व जांगू ने संयुक्त रूप से कहा कि इस सम्मेलन को लेकर पूरे प्रदेशभर में युवाओं में एक उत्साह का माहौल पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की संपूर्ण शिक्षा और पात्रता के बावजूद बढ़ती बेरोजगारी के चलते वे आज नशे व अपराध की ओर उन्मुख हो रहे हैं जिसे बचाने के उद्देश्य से ही जेजेपी परिवार ने इस प्रकार का सकारात्मक कदम उठाया है। जेजेपी पदाधिकारियों ने कहा कि इस सम्मेलन के आयोजन से जहां युवाओं को अपनी अभिव्यक्ति का सशक्त मंच उपलब्ध होगा वहीं राज्य सरकार की बेकायदगियों को भी उजागर करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, शहर शहर इस सम्मेलन को लेकर युवाओं से संपर्क साधकर उन्हें
आमंत्रित किया गया है। चाहरवाला व जांगू ने कहा कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की सभी वर्गों के कल्याण की सोच ही जेजेपी को अन्य सभी राजनीतिक दलों से भिन्न बनाती है। उन्होंने कहा कि जेजेपी केवल एक राजनीतिक दल न होकर एक सामाजिक संगठन भी है जिसमें सभी सामाजिक मुद्दों पर विमर्श
कर उस दिशा में सर्वसमाज को लाभान्वित करने का निर्णय लिया जाता है। इसी भिन्नता के चलते आज पूरे हरियाणा में जेजेपी का अलग ही वर्चस्व है और लोग दिनोंदिन जेजेपी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान किसान आंदोलन में जिस प्रकार जेजेपी परिवार को इसका कारण बताकर इसके प्रति
दुष्प्रचार किया गया, अब वक्त आने पर प्रदेशवासियों को वास्तविकता का पता चला है और वे भाजपा को ही इसके लिए उत्तरदायी ठहरा रहे हैं और जेजेपी परिवार को अपना मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices