Home » देश » हरियाणा के हितों के लिए महा रैली मील का पत्थर साबित होगी: पूनिया

हरियाणा के हितों के लिए महा रैली मील का पत्थर साबित होगी: पूनिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
128 Views

सिरसा। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा ताऊ देवीलाल की जयंती के अवसर पर भव्य सम्मान दिवस समारोह के रूप में रोहतक में 25 सितंबर 2025 को महारैली आयोजित की जा रही है। जिला सिरसा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बलिराम पूनियां पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर मुख्यालय चंडीगढ़ ने कहा कि यह रैली हरियाणा की जितनी भी रैलियां हुई है, उनका रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक ऐतिहासिक पहल दर्ज कराएगी। इस रैली में 36 बिरादरी को साथ लेकर किसानों के हक, मजदूरों के हकए आम कर्मचारी के हक  और समस्त वर्ग के हितों की रक्षा हेतु और सुरक्षा हेतु हरियाणा के हितों के बारे में विस्तार से अवगत कराई जाएगी और यह सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी यह रैली नहीं अपितु एक महासंग्राम सिद्ध होगा। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, प्रदेशअध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक  आदित्य देवीलाल, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला जीए जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्साए  इनेलो नेत्री कांता चौटाला, हरियाणा महिला प्रभारी सुनैना चौटाला एवं समस्त कार्यकारिणी हरियाणा प्रदेश के अथक प्रयासों से यह रैली आमजन, हरियाणा के हितों को लेकर, अंतिम छोर टेल तक पानी पहुंचाने को लेकर एवं हरियाणा के जनमानस को साथ लेकर चलेगी और यह रैली जो सम्मान दिवस है, सभी के लिए एक सम्मानजनक होगी। हरियाणा के लिए यह रैली मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस रैली में बढ़-चढक़र भाग लें और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के हाथ मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices