Home » देश » एसकेएम गैर राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल ने:

एसकेएम गैर राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल ने:

Facebook
Twitter
WhatsApp
89 Views

कर्नाटक में सीनियर किसान नेता कुरूबुरु शांता कुमार का जाना हाल-चाल: लखविंदर सिंह औलख
-किसान आंदोलन पार्ट-2 में केंद्र सरकार से मीटिंग में चंडीगढ़ जाते वक्त हुए एक्सीडेंट में शांता कुमार की स्पाइनल स्पाइन का करवाना पड़ा था ऑपरेशन:  औलख
सिरसा। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कर्नाटक से जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण भारत के सीनियर किसान नेता कुरूबुरु शांता कुमार जिनका 14 फरवरी 2025 को केंद्र सरकार से मीटिंग के लिए खनौरी से चंडीगढ़ जाते वक्त रास्ते में एक्सीडेंट हो गया था, उनकी स्पाइनल स्पाइन का ऑपरेशन करवाना पड़ा था। लंबे समय तक अस्पताल में रहने के बाद छुट्टी मिलने पर अभी भी उनके हाथ पूरी तरह से काम नहीं करते हैं, उनकी फिजियोथैरेपी चल रही है। उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए एसकेएम गैर राजनीतिक से सुखजीत सिंह हरदोझंडे, केवी बीजू, अंग्रेज सिंह बूटेवाला, लखविंदर सिंह औलख मैसूर में उनके निवास स्थान पर पहुंचे। किसानों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया। लगभग 40 सालों से कुरूबुरु शांता कुमार किसानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी संघर्ष के चलते ही उन्हें शारीरिक कष्ट झेलना पड़ रहा है। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। शांता कुमार से देशव्यापी किसानों की मांगों को लेकर विचार चर्चा की और केंद्र व राज्य सरकारों की किसानों के प्रति बेरुखी पर चिंता व्यक्त की। उत्तर भारत में पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और हरियाणा में हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए शांता कुमार ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई करवाए। एसकेएम गैर राजनीतिक के नेताओं से बातचीत करते हुए शांता कुमार ने कहा कि देश के सभी किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices