Home » देश » सामुदायिक रेडियो श्रोता संघ एफएम 90.4 की टीम ने किया दूरदर्शन केंद्र का दौरा

सामुदायिक रेडियो श्रोता संघ एफएम 90.4 की टीम ने किया दूरदर्शन केंद्र का दौरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
134 Views

सिरसा। सामुदायिक रेडियो श्रोता संघ एफएम 90.4 की टीम ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के उप कुलपति विजय कुमार के निर्देशानुसार दूरदर्शन केंद्र जालंधर में सेवानिवृत्ति वरिष्ठ लेखाधिकारी सुभाष मोगा, मोहनलाल एडवोकेट, मीत बठला, सोहनलाल लालका तथा सरदार सतबीर सिंह धमीजा सिंह के साथ डीडी पंजाबी का दौरा करके बारीकी से निर्माता निर्देशकों, एंकर व दूसरे कर्मचारियों से मिलकर गहन जानकारी प्राप्त की। दूरदर्शन केंद्र के प्रोग्राम हैड डा. केवल कृष्ण, प्रोड्यूसर सुखविंदर सिंह, दिलबाग सिंह ने सभी का दिल की गहराइयों से स्वागत किया तथा टीम के सभी सदस्यों को प्रोग्राम हैड ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में चल रहे कम्युनिटी रेडियो के बारे में टीम के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। इस अवसर पर सभी प्रोड्यूसर, अधिकारी, एंकर तथा दूरदर्शन का संपूर्ण स्टाफ  उपस्थित रहा। वरिष्ठ निर्माता सुखविंदर सिंह तथा दिलबाग सिंह ने टीम को आकाशवाणी, दूरदर्शन तथा डीडी पंजाबी के बारे में शुरूआत से लेकर आज तक के सफर के इतिहास के बारे में बताया कि यह संस्थाएं अपने प्रोग्राम की गुणवत्ता तथा परिवार में देखने वाले एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देती है ्र। उन्होंने यह भी कहा कि प्रसिद्ध गायक हंसराज हंस, गुरदास मान तथा बहुत से कलाकारों ने इस संस्थान से अपने करियर की शुरुआत करके दुनिया में बड़े स्तर पर नाम कमाया है। उन्होंने बताया कि पंजाबी कलाकार जसपिंदर नरूला एवं पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसे अनेक कलाकारों ने इस मंच से बहुत कुछ हासिल किया है। इसके साथ-साथ पंजाब से विदेशों में बस चुके बहुत से कलाकारों जिनमें प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री अमर नूरी, सरदूल सिकंदर, हास्य कलाकार जसपाल भट्टी, जसविंदर भल्ला बालमुकुंद शर्मा ने भी यहीं से शुरूआत कर अपने टेलेंट को विश्व स्तर पर पहुंचाया।
फोटो:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices