लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत कर आगे बढ़ें: बलवंत शैली
सिरसा। कालांवाली विधानसभा के गांव पनिहारी के मॉडल संस्कृति प्राईमरी सरकारी स्कूल में सामाजिक जागरूकता कैंप व हिन्दुस्तान स्काउट स्टेट ट्रेनर, हरियाणा नारकोटिक्स जागरूकता अभियान के एसएचओ विजेंद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतार मुख्यअतिथि समाजसेवी बलवंत शैली ने शिरकत की। इस अवसर पर टीम के साथ मिलकर सर्वप्रथम तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर बलवंत शैली नेकहा कि समाज में प्राचीन समय से ही फैली अनेक सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का समय आ गयाा है। युवा पीढ़ी इन बुराइयों के खिलाफ डटकर अपनी आवाज को बुलंद करे और आमजन को जागरूक करे। वहीं नशे पर बोलते हुए बलवंत शैली ने कहा कि नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। नशे के कारण युवा अपनी जवानी खो रहे हंै। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नशे के जड़ से खात्मे के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हंै, जिनके सार्थक परिणाम भी सामने आए हंै। सरकार नशे को खत्म करने के लिए खेल आयोजन करवा रही है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करें। नारकोटिक्स एसएचओ विजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने बच्चों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इसके साथ-साथ बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर हरियाणा के स्काउट ट्रेनर मदन गोपाल, सिविल हॉस्पिटल से बलविंदर सिंह, दविंदर सिंह, स्कूल की प्रिंसिपल शालू, गांव के सरपंच तरसेम सिंह, एएसआई जयबीर सिंह सहित स्कूल स्टाफ और संस्थाओं के सदस्यगण उपस्थित रहे।
हिंदुस्तान स्काऊट स्टेट ट्रेनर व नारकोटिक सैल ने किया विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

