Home » देश » नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया है, जहां पर बिना सेवा शुल्क दिए कोई काम नही होता है- बजरंग गर्ग

नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया है, जहां पर बिना सेवा शुल्क दिए कोई काम नही होता है- बजरंग गर्ग

Facebook
Twitter
WhatsApp
112 Views

सरकारी अधिकारी व्यापारी व जनता का सहयोग करने की बजाएं उन्हें नाजायज तंग कर रहे हैं- बजरंग गर्ग

सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकार की गलत नीतियों से देश का व्यापारी व उद्योगपति बेहद दुखी है- बजरंग गर्ग

देश व प्रदेश में खुदरा व्यापार पर बड़ी-बड़ी कंपनियों ने सरकार के सहयोग से अपना कब्जा कर लिया रहा है- बजरंग गर्ग

भ्रष्ट अधिकारी व्यापारी व सरकार का आपसी भाईचारा खराब करने में लगे हुए हैं- बजरंग गर्ग

ऑनलाइन व्यापार के कारण खुदरा व मध्यम व्यापारियों का व्यापार काफी हद तक ठप्प हो गया है- बजरंग गर्ग

फतेहाबाद- सरकारी भ्रष्ट अधिकारियों की ज्यादतियों  के खिलाफ व्यापारियों ने हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग के नेतृत्व में व्यापारी ने दुकानें बंद करके हड़ताल पर रहे और मैन चौक पर भ्रष्ट अधिकारियों का रावण रूपी पुतला जलाया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारी सेवा शुल्क लेने के चक्कर में व्यापारी की दुकानों में नाजायज तोड़-फोड़ कर रहे हैं जबकि हिंदू धर्म में दीपावली व दशहरे का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। जिस त्योहार पर जनता कपड़ा, गहने, मिठाई, बर्तन, कोकरी, मोटर व्हीकल आदि हर प्रकार का सामान की खरीदारी करते हैं। प्रशासन को व्यापारी व जनता का सहयोग करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया है, जहां पर बिना सेवा शुल्क दिए कोई काम नही होता है जबकि सरकारी अधिकारी व्यापारी व जनता का सहयोग करने की बजाएं उन्हें नाजायज तंग कर रहे हैं। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर सरकारी अधिकारियों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए व्यापारी को नाजायज तंग किया तो उनके खिलाफ के व्यापार मंडल मोर्चा खोल देगा। सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। जो भ्रष्ट सरकारी अधिकारी व्यापारी व सरकार का आपसी भाईचारा खराब करने में लगे हुए हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से देश का व्यापारी व उद्योगपति बेहद दुखी है। देश व प्रदेश में खुदरा व्यापार पर बड़ी-बड़ी कंपनियों ने सरकार के सहयोग से अपना कब्जा कर लिया रहा है। रही सही कसर ऑनलाइन व्यापार के कारण खुदरा व मध्यम व्यापारियों का व्यापार काफी हद तक ठप्प हो गया है। सरकार को व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधा देनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश प्रचार मंत्री विनोद अरोड़ा, शहरी अध्यक्ष अशोक नारंग, प्रदेश मंत्री श्याम सुंदर बंसल, सुरेंद्र मित्तल, पार्षद मोहन लाल नारंग, राजेंद्र  चौधरी काका समाजसेवी, राखी मक्कड़, पार्षद राजेंद्र अहुजा, पार्षद चंद्रभान वधवा, साहब दयाल वाधवा,ओम प्रकाश चुग,धर्मपाल चावला,यश तनेजा, विकास बत्रा मोबाइल मार्केट से,क्लॉथ मार्केट से कंवरभान टूटेजा, रेडीमेड संगठन से प्रेम अहुजा, कामरेड देवीलाल , देवेंद्र मोंगा, लवली मेहता, मनोज ठाकुर,पारस ग्रोवर , रसप्रीत सिंह, मदनलाल छाबड़ा, सुरेश बंसल, सतीश गर्ग, नीरज सचदेवा, प्रियंका भाटिया, अशोक खट्टर, सुरेंद्र नारंग ,आशु ग्रोवर ,मदन असीजा, तुलसी रहेजा, मदन रहेजा,मुकेश सरदाना,राकेश मुंजाल,अनिल ग्रोवर, मोहनलाल अरोड़ा, हंसराज असीजा, शक्ति नारंग, श्याम सुंदर , राजीव सेतीया, बबलू शर्मा, किसान मंजूर संगठन से मनदीप नथवान, रेहडी यूनियन से सुभाष शर्मा,फडी यूनियन से सुनील कुमार, मुकेश नारंग एमके सहित सैकड़ों की संख्या में शहर के व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices