Home » देश » सीआईए स्टाफ कालांवाली की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही

सीआईए स्टाफ कालांवाली की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही

Facebook
Twitter
WhatsApp
121 Views

07.09 ग्राम हेरोईन चिट्टा सहित नशा तस्कर आरोपी किया काबू

। डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली ने 07.09 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ गग्गू पुत्र मक्खन सिंह निवासी दादू को बस अड्डा गांव दादू से काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि एएसआई मनोहर लाल अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के दौरान विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बस अड्डा गांव दादू पर नाकाबंदी के दौरान मौजूद थे कि गांव की तरफ से एक एक शख्स पैदल पैदल आता दिखाई दिया । जो पुलिस की नाकाबंदी को देखकर वापस मुड़कर जाने की कोशिश करने लगा । जो एएसआई ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शख्स को काबू कर नाम पता पूछा और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ गग्गू के पास से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की गई । आरोपी जसविन्द्र सिंह उर्फ गग्गू को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ करके इस नशा तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices