Home » देश » हरियाणा होमगार्ड जवानों की इस साल भी काली दिवाली: चंद्रपाल तंवर

हरियाणा होमगार्ड जवानों की इस साल भी काली दिवाली: चंद्रपाल तंवर

Facebook
Twitter
WhatsApp
135 Views

सिरसा। ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने प्रेस बयान में कहा कि इस बार भी होमगार्ड के जवान काली दीवाली मनाएंगे। उन्होंने फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह दहिया के निर्देश अनुसार हरियाणा होमगार्ड के जवानों को 365 दिन के रोजगार लिए फिर से स्मरण पत्र हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा होमगार्ड के 12000 से ज्यादा जवानों को भी 58 प्रतिशत डीए का महंगाई भत्ता दिया जाना चाहिए, जो कि इस दिवाली भी नहीं दिया गया। इसलिए हरियाणा होमगार्ड जवानों की इस साल भी काली दिवाली ही मनेगी। पुलिस के समान ड्यूटी करने के बाद भी होमगार्ड जवानों के हाथ काफी सुविधाओं से खाली हैं। हरियाणा सरकार से मांग की जाती है की
जवानों को राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले, ताकि 365 दिन रोजगार मिलता रहे, हटाए हुए जवानों के वापसी की बिना शर्त वापसी हो, 7वें वेतन आयोग का लाभ पूर्ण जवानों को मिले, 7वें वेतन आयोग का एरियर गृह रक्षी जवानों को जल्दी मिले, ईपीएफ  का लाभ, 58 साल के बाद 20 से 30 लाख की मांग, अबकी बार  वर्दी जूते व अन्य सामान का पैसा जवानों के खाते में डाला जाए, रोस्टर प्रणाली में काफी खामियां हैं,, उनको ठीक किया जाए सभी जवानों को एक समान ड्यूटी मिले, लॉ एंड ऑर्डर में जवानों की ड्यूटी बढ़ाई जाए, हरियाणा के विभिन्न अस्पतालों, सरकारी विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में, सरकारी दफ्तर, फॉरेस्ट विभाग में जवानों को ड्यूटी दी जाएए होमगार्ड के जवानों का बस किराया माफ  किया जाए, कॉल आउट और कॉल ऑफ  दोनों जवानों को मेडिकल की सुविधा हो, जो जवान काल आउट या कॉल ऑफ  हो अगर वह किसी भी कारण शहीद हो जाते हैं तो उनके परिजन को नौकरी, होमगार्ड जवानों को टीए और डीए का लाभ भी दिया जाए, जिन जवानों के पास हैवी लाइसेंस हैं, उन जवानों को सरकारी नौकरी में ड्राइवर के पदों पर प्राथमिकता दी जाए यानी अतिरिक्त अंक प्रदान किया जाए, जिन जवानों की ड्यूटी को 5 साल हो चुके हैं, होम गार्ड विभाग उन जवानों को पुलिस की भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जाए व अतिरिक्त अंक भी पुलिस की भर्ती में उनको दिए जाएं, होमगार्ड के जवानों को 15 प्रतिशत कोटा पुलिस की भर्ती में दिया जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने कहा कि सरकार होमगार्ड जवानों की मांगों को जल्दी पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices