Home » हरियाणा » पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे समाजसेवी नरेश बजाज

पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे समाजसेवी नरेश बजाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
69 Views

सिरसा। शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी नरेश बजाज पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत वे हर वर्ष हजारों पौधे लगाकर उनके संरक्षण का कार्य भी कर रहे हैं। पौधारोपण के साथ-साथ नरेश बजाज स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं तथा उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे बच्चों को पौधों के महत्व, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली बचाने का संदेश दे रहे हैं। नरेश बजाज का मानना है कि यदि बचपन से ही बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित की जाए तो भविष्य में समाज प्रकृति संरक्षण के प्रति अधिक जिम्मेदार बनेगा। उनके प्रयासों से अनेक विद्यार्थी पौधारोपण अभियान से जुड़कर अपने घरों, स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधे लगाएं और उनकी देखभाल का संकल्प लें। उनका कहना है कि प्रत्येक नागरिक के सहयोग से सिरसा को एक स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा शहर बनाया जा सकता है। नरेश बजाज के इस सराहनीय अभियान की विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *