Home » हरियाणा » गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए मिलकर करने होंगे प्रयास: डा. गीतिका

गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए मिलकर करने होंगे प्रयास: डा. गीतिका

Facebook
Twitter
WhatsApp
82 Views

सिरसा। घटते लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव कंवरपुरा में मीटिंग की गई, जिसमें डा. गीतिका सी एच ओ, सभी स्वास्थ्यकर्मी, आंगनवाड़ी वर्कर, मेडिकल आॅनर, आरएमपी डॉक्टर्स और सोशल वर्कर ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। सीएचओ डा. गीतिका ने कहा कि लगातार गिरता लिंगानुपात गंभीर चिंता का विषय है। स्थिति को सुधारने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व पोषण का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि अगर बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे। सीएचओ ने कहा कि पी एन डी टी एक्ट के तहत गर्भ में लिंग जांच एक दंडनीय अपराध है। इसमें सजा व जुमार्ना दोनों का प्रावधान है। इस मौके पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने, नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *