दो घंटे पैन डाऊन हड़ताल कर जताया रोष
कहा, महिला आयोग अध्यक्षा नर्सिंग स्टाफ से मांगे माफी
सिरसा। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया द्वारा सिविल अस्पताल कुरूक्षेत्र में नर्सिंग आफिसर के साथ अभद्र टिप्पणी व गलत व्यवहार करने के विरोध में प्रदेश के सभी जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में दो घंटे पेन डाउन ( सुबह 10 से 12 बजे तक) हड़ताल की गई। इसी कड़ी में सिरसा जिला नागरिक अस्पताल में भी स्टाफ की ओर से दो घंटे हड़ताल कर रोष जताया गया। वहीं
मुख्यमंत्री हरियाणा, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा व सभी सिविल सर्जन को एक मांग पत्र भी प्रेषित किया गया। जिलाध्यक्ष नर्सिंग आॅफिसर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि डॉक्टर रेप केस इन्क्वायरी के दौरान सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र में राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया पहुंची और उन्होंने वहां कार्यरत नर्सिंग आफिसर के साथ अभद्र व्यवहार व गलत टिप्पणी की। बेटियों के बारे में गलत टिप्पणी बोली और स्टाफ के ऊपर गलत आरोप लगाया कि हम नर्सिंग आफिसर ने इस जघन्य अपराध में डॉक्टर का साथ दिया। जबकि हमारी ड्यूटी इंडोर में होती है, ओपीडी में फिमेल हेल्पर होता है, डॉक्टर को फीमेल हेल्पर को खुद बुलाना पड़ता है, जब किसी फीमेल पेशेन्ट का चैकअप करते हैं तो डाक्टरों के प्रोटोकॉल में होता है। उन्होंने कहा कि हम डॉक्टरों के पहरेदार नहीं है और उस डॉक्टर के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिस अथॉरिटी ने इस डॉक्टर को दोबारा ज्वाइन करवाया है वो दोषी है। नर्सिंग आफिसर का क्या कसूर है। पूरा नर्सिंग कैडर ऐसी टिप्पणी व गलत व्यवहार की निंदा करता है। नर्सिंग स्टाफ प्रवीण ने कहा कि आयोग अध्यक्षा खुद एक महिला होने के नाते दूसरी महिला पर कैसे ऐसी टिप्पणी कर सकतीं हैं। रेणु भाटिया को समस्त नर्सिंग कैडर से माफी मांगनी चाहिए। ऐसी टिप्पणी व व्यवहार से पूरे नर्सिंग समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। नर्सिंग आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा व पूरा नर्सिंग समाज रेणु भाटिया, अध्यक्ष, हरियाणा महिला आयोग के द्वारा दिए गए ऐसे बयानों का विरोध करती है। इस मौके पर जिला महासचिव अमित, चीफ नर्सिंग आॅफिसर (मैटर्न) गायत्री देवी, सुनीता कालीरमन, मदनलाल खोथ जिला प्रधान कर्मचारी संघ, एचकेआरएनएल प्रधान अमित कुमार, नसीब महासचिव रेडियोग्राफर एसोसिएशन, विजय धींगड़ा, तालमेल कमेटी स्वास्थ्य विभाग, सिरसा, सीनियर नर्सिंग स्टाफ गीता, अनीता, नरेश, अंजू, नर्सिंग स्टाफ प्रवीण, हरजीत, किरण, उर्मिल, सुखपाल, शबनम, शशि, सीमा उपस्थित थे।
महिला आयोग की राज्य अध्यक्षा की टिप्पणी से खफा हुआ नर्सिंग स्टाफ
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision


