Home » हरियाणा » रोहतक में दुकानों में आग लगने से मृतक परिवार को सरकार 50 लाख रुपए व घायलों को 10 लाख रुपए सहायता राशि दे- बजरंग गर्ग

रोहतक में दुकानों में आग लगने से मृतक परिवार को सरकार 50 लाख रुपए व घायलों को 10 लाख रुपए सहायता राशि दे- बजरंग गर्ग

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views

रोहतक में दुकानों में जो आग लगने से भारी नुकसान हुआ है, उस नुकसान की सरकार पूरी भरपाई करें- बजरंग गर्ग

हरियाणा में किसी भी व्यापारी की दुकान व फैक्ट्री में आग लगने से व्यापारियों को पुरा मुआवजा राशि देने का कानून बनाया जाए- बजरंग गर्ग

चंडीगढ़- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल व्यापार मंडल मुख्य राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापारियों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि रोहतक में शॉर्ट सर्किट होने से लगभग 12 दुकानों में आग लगने से तीन व्यक्तियों की मौत होने व भारी नुकसान होने पर गहरा दुख प्रकट किया। बजरंग गर्ग ने कहा की रोहतक में दुकानों में आग लगने से मृतक परिवार को सरकार 50 लाख रुपए व घायलों को 10 लाख रुपए सहायता राशि दे और रोहतक में दुकानों में जो आग लगने से भारी नुकसान हुआ है, उस नुकसान की सरकार पूरी भरपाई करें। बजरंग गर्ग ने कहा की हरियाणा में किसी भी व्यापारी की दुकान व फैक्ट्री में आग लगने से व्यापारियों को पुरा मुआवजा राशि देने का कानून बनाया जाए जबकि रोहतक में दुकानों में आग लगने पर समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ जाती तो जान माल के भारी नुकसान से बचाया जा सकता था मगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेट पहुंचने की भी सरकार को जांच करानी चाहिए। इस दुख की घड़ी में देश व प्रदेश का व्यापारी परिवार के साथ खड़ा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारी सरकार को करोड़ों-अरबों रुपए टैक्स के रूप में राजस्व देता है और व्यापारी हर परिस्थतियों में सरकार की मदद करता है, ऐसे में सरकार का फर्ज बनता है। हर दुख की घड़ी में सरकार व्यापारी व उद्योगपतियों की मदद करें ताकि व्यापारी पूर्ण अपना व्यापार चालू करके अपने पैरों पर खड़ा हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices