Home » हरियाणा » 6 ग्राम 210 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार ।

6 ग्राम 210 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views
सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6 ग्राम 210 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रामदेव उर्फ रामू पुत्र नाथूराम निवासी जन कल्याण कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान ढाणी तेजा सिंह कॉलोनी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 6 ग्राम 210 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना सिरसा पुलिस को सौंप दी है। सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices