Home » हरियाणा » 8 ग्राम 31मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार तीन युवक काबू ।

8 ग्राम 31मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार तीन युवक काबू ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
59 Views
सिरसा….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने शक्ति नगर सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार तीन युवकों के कब्जा हजारों रूपए की 8 ग्राम 31 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवकों की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र नंदकिशोर निवासी प्रेम नगर, देवराज पुत्र दलीप कुमार निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा, संदीप कुमार पुत्र रामेश्वर दास निवासी शक्ति नगर सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान शक्ति नगर सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से बाइक सवार तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। उक्त बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर तीनों युवको को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जा से 8 ग्राम 31 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवकों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *