Home » हरियाणा » एसपी दीपक सहारण ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त समाज का संकल्प

एसपी दीपक सहारण ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त समाज का संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
61 Views

आयोजक भिवाल बोले, संस्था का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना
क्षेत्रवासियों ने दिखाया उत्साह, 51 यूनिट रक्त एकत्रित
सिरसा। सामाजिक संस्था वीर सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन व नामधारी गुरुद्वारा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सतगुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर श्री जीवननगर स्थित नामधारी गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर एवं नशामुक्ति जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण मुख्यातिथि थे। युवाओं को मानव सेवा का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। रक्तदान शिविर के दौरान शिवशक्ति ब्लड सेंटर के संचालक डॉ. वेद बेनीवाल ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। आयोजक संस्था वीर सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश भिवाल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त
किया। शिविर में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 51 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। इस दौरान आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम को बेहतर बनाने में फाउंडेशन अध्यक्ष राजेश भिवाल, सरपंच बलजीत सिंह, मास्टर मनोज, सतपाल माधोसिंघाना, तरुण भारती, कपिल ग्रोवर, जोनो सोनी, लक्की सैनी, सुरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, कुलविंद्र सिंह बिंदर, मोहन सिंह, सूबा सिंह, गुरभेज सिंह, सविंद्र सिंह, बलकार सिंह बिंद्र, जसबीर सिंह, बलजीत सिंह और
गुरमंगत सिंह सहित नामधारी समाज के प्रतिनिधि, समाजसेवी, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *