Home » हरियाणा » श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसैन जयंती: कीर्ति गर्ग

श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसैन जयंती: कीर्ति गर्ग

Facebook
Twitter
WhatsApp
5 Views

सिरसा। श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट व अग्रोहा विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 अक्तूबर को श्री अग्रवाल पार्क ट्रस्ट में महाराजा अग्रसैन जयंती को धूमधाम से मनाया जाएगा। ट्रस्ट के उपप्रधान कीर्ति गर्ग ने बताया कि जयंती कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने के लिए दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों की मीटिंग पार्क में हुई। मीटिंग में कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कीर्ति गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसैन जी का जीवन समाज को एकता, समानता, सेवा और परोपकार का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसैन के सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। जयंती समारोह के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके आदर्शों एवं सामाजिक योगदान से परिचित करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में महाराजा अग्रसैन जी के जीवन, उनके सिद्धांतों तथा समाज के प्रति उनके योगदान पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही सामाजिक एकता और जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प भी लिया जाएगा। कार्यक्रम में 80 वर्ष के अग्र समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया जाएगा। ट्रस्ट सदस्यों ने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचकर महाराजा अग्रसैन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे उत्साह के साथ सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सभी ने शहीदे-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया और भगत सिंह अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर सुभाष गोयल भारत कॉटन वाले, गोपालकृष्ण अग्रवाल, राजेश शर्मा, त्रिलोक राठी, दाना राम, रामजी लाल, सुरेंद्र फडिया, नारायण राठी, अतुल बांसल, राजकुमार पैडीवाल, शिवम गोयल सहित अन्य अग्र बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *