2 Views
सिरसा। सिरसा में अवैध शराब खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए डिंग थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 16 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी ने बताया थाना की एक पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान रगोंई नाला नेशनल हाइवे 9 संगर साधा रोड़ सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए आता हुआ दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को काबू कर नियमानुसार प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से 16 बोतल देशी शराब बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भागमल पुत्र बुटा सिंह निवासी संगर साधा , जिला सिरसा के रुप मे हुई है । उन्होने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत डिंग थाना में मामला दर्ज कर अवैध शराब बचने वालों के खिलाफ जांच शरु की गई है ।
Post Views: 2


