सिरसा। 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित स्कूल गेम्स व-11 सिरसा ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट सफलता हासिल की। प्रतियोगिता के लड़कियों के वर्ग में गवर्नमेंट स्कूल शाहपुर बेगू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों के वर्ग में कबड्डी खेल नर्सरी रंगड़ी खेड़ा की टीम ने जीडी गोयनका स्कूल की टीम को 21-7 के मुकाबले में हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ गवर्नमेंट स्कूल शाहपुर बेगू की लड़कियों की पूरी टीम तथा कबड्डी खेल नर्सरी रंगड़ी खेड़ा की लड़कों की पूरी टीम का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों टीमों की इस उपलब्धि पर गांव रंगड़ी खेड़ा एवं गांव शाहपुर बेगू के ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दोनों संस्थानों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ ठकर कबड्डी कोच कुलदीप सिंह का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा। कोच कुलदीप सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंन दोनों टीमों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
शाहपुर बेगू व रंगड़ी खेड़ा की टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
1430 नशीली गोलियां सहित युवक काबू ।
October 8, 2026
7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू ।
October 8, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

1430 नशीली गोलियां सहित युवक काबू ।
October 8, 2026

7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू ।
October 8, 2026
