3 Views
सिरसा……….. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से जहां नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं पर नशे में प्रयुक्त होने वाली नशीली प्रतिबंधित दवाईयां बेचने वालो के खिलाफ भी ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी के तहत ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार व एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नजदीक बाल्मिकी चौक सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से नशे में प्रयुक्त होने वाली 1430 नशीली गोलियों बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पृथ्वी सिंह पुत्र भुपसिंह निवासी गांव रतनपूरा,थाना फेफाना जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई । एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि आगामी कार्रवाई हेतु नशे में प्रयुक्त होने वाली 1430 नशीली गोलियों आरोपी को ड्रग इंस्पेक्टर के हवाले किया गया है । उन्होंने कहा कि यदि किसी मेडिकल संचालकों की नशे के व्यापार में संलिप्ता पाई जाए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए ।
Post Views: 3


