सिरसा। जीएमएसएस स्कूल दड़बा कलां में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में योगा नर्सरी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न योग स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-11 वर्ग की योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। ट्रेडिशनल इवेंट में शानवी पुत्री हरजीराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लयबद्ध जोड़ी स्पर्धा में दिव्यांका पुत्री कुलवंत एवं दीपांशी पुत्री कुलवंत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा आर्टिस्टिक जोड़ी में शानवी पुत्री हरजीराम एवं दिव्यांका पुत्री कुलवंत की जोड़ी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर संस्कार योग केंद्र के संचालक हरजीराम और योगा नर्सरी के संचालन कोच ममता जाखड़ ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से बेहतरीन प्रदर्शन किया है तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी वे शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
ब्लॉक स्तरीय योग प्रतियोगिता में संस्कार योग केन्द्र व योगा नर्सरी का शानदार प्रदर्शन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
1430 नशीली गोलियां सहित युवक काबू ।
October 8, 2026
7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू ।
October 8, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

1430 नशीली गोलियां सहित युवक काबू ।
October 8, 2026

7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू ।
October 8, 2026
