फतेहाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद ने एनएच-9 फतेहाबाद-सिरसा रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो नशा तस्करों को डेढ़ लाख रुपए कीमत की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यूनिट इंचार्ज एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान गोबिंदा पुत्र प्रेम सिंह और जगदीश पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव पीरावाली, जिला हिसार के रूप में हुई है। उन्हें सूचना मिली थी कि दोनों हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करते हैं और वे अपनी मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर फतेहाबाद से सिरसा की तरफ जाने वाले हैं। टीम ने सत्यम ब्रिक्स सप्लाई केंद्र, खैरातीखेड़ा के सामने नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान दोनों को बाइक सहित काबू कर तलाशी ली तो उनके पास से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत की 15.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसआई तरसेम सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एचएसएनसीबी को 90508-91508 या 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।
डेढ़ लाख रुपए कीमत की हेरोइन सहित दो तस्कर काबू
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
1430 नशीली गोलियां सहित युवक काबू ।
October 8, 2026
7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू ।
October 8, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

1430 नशीली गोलियां सहित युवक काबू ।
October 8, 2026

7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू ।
October 8, 2026
