Home » हरियाणा » व्रतों के मास खमण के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा, हुई मेहंदी की रस्म

व्रतों के मास खमण के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा, हुई मेहंदी की रस्म

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views

सिरसा। भगवान महावीर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट सी ब्लॉक की ओर से जैन समाज के लिए आस्था एवं तपस्या से जुड़े विशेष अवसर पर तपस्वी हितेन जैन, सुपुत्र शालिनी एवं दिनेश जैन तातेड़ द्वारा किए जा रहे 31 दिवसीय तप के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन स्थानक में श्रद्धालुओं की ओर से तपस्वी का अभिनंदन करते हुए धार्मिक रस्में निभाई गई। दादावाड़ी प्रधान चंद्रयश जैन व प्रधान संदीप जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि व्रतों के मास खमण के उपलक्ष्य में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक जयघोषों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मेहंदी की रस्म भी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए मेहंदी की रस्म में भाग लिया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। भजनों एवं धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। उन्होंने बताया कि व्रतों के मास खमण का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। इस दौरान श्रद्धालु संयम, तप और साधना के माध्यम से धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। शोभायात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धर्म एवं आध्यात्मिकता से जोड़ना तथा समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मंगल कामना की और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान संदीप जैन, अशोक जैन सचिव, बजरंग दास, विनोद कुमार जैन कुहाड़, चंदन जैन लीगा, ललित जैन, मनोहर लाल जैन, रमेश जैन, मनोज जैन, शिव जैन, डब्बू जैन, दवेंद्र जैन, राजेश जैन, महिला मंडल प्रधान मोनिका जैन, मीनू जैन, रूपाली जैन, मोनिका नाहटा, सुरेंद्रा जैन, ऋषभ जैन, रूलीचंद जैन, युवक मंडल के प्रधान कुणाल जैन, शुभम जैन, सौरभ जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
चातुर्मास के लिए जैन स्थानक में विराजमान साध्वियों का मिला सान्निध्य:
वर्तमान आचार्य सम्राट ध्यानयोगी डॉ. श्री शिव मुनि महाराज की आज्ञानुवर्ती शासन प्रभाविका उपप्रवर्तिनी महासाध्वी पूज्य गुरूनी, श्री कैलाशवती जी महाराज की सुशिष्या उपप्रवर्तिनी महासाध्वी पूज्य गुरूनी, श्री ओमप्रभा जी महाराज की छोटी गुरू बहन हरियाणा सिंहनी तपस्विनी महासाध्वी श्री सर्वज्ञ प्रभा जी महाराज तथा एम.ए., द्वय एम.फिल एवं सेवाभावी तप रश्मि साध्वी श्री नमिता जी महाराज ठाणे-2, सी-ब्लॉक जैन स्थानक में चातुर्मास के लिए विराजमान हैं, उनके सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices