Home » हरियाणा » सीआईए सिरसा पुलिस ने स्कूटी सवार 3 युवकों को 72,285 नशीली गोलियों-कैप्सूल सहित दबोचा ।

सीआईए सिरसा पुलिस ने स्कूटी सवार 3 युवकों को 72,285 नशीली गोलियों-कैप्सूल सहित दबोचा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views

सिरसा। एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनाज मंडी क्षेत्र में पंजाब ढाबे के पास स्कूटी सवार तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 72,285 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों और बरामद नशीली दवाओं को ड्रग्स इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया है।सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बीती रात गश्त और चेकिंग के दौरान अनाज मंडी क्षेत्र में जा रही थी। इसी दौरान पंजाब ढाबे के नजदीक स्कूटी के पास तीन युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को सामने देखकर तीनों ने स्कूटी स्टार्ट कर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन स्कूटी अचानक गिर गई। पुलिस टीम ने युवकों को रोककर पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। शक के आधार पर पुलिस ने ड्रग्स इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में स्कूटी की तलाशी ली गई तो डिग्गी में रखे डिब्बों से 72,285 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान सोनू और दीपक पुत्र देवी लाल निवासी सूरतगढ़िया बाजार, सिरसा तथा पवन पुत्र लीलू राम निवासी जे.जे. कॉलोनी, सिरसा के रूप में हुई है।बरामद दवाओं के संबंध में नियमानुसार आगामी कार्रवाई ड्रग्स इंस्पेक्टर की ओर से की जाए रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *