Home » हरियाणा » सिरसा पुलिस ने 4250 रुपए की सट्टा राशि सहित व्यक्ति दबोचा ।

सिरसा पुलिस ने 4250 रुपए की सट्टा राशि सहित व्यक्ति दबोचा ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
2 Views
सिरसा …… सिरसा पुलिस द्वारा गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की डिंग थाना पुलिस गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिंग मंडी क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाईवाली करने वाले एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जा से 4250 रुपए की सट्टा राशि बरामद की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि डिंग थाना की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान डिंग मंडी क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली की एक व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर सरेआमा नंबरों पर पैसे लगवाकर सट्टा खाईवाली कर रहा हैं । उक्त सूचना के आधार पुलिस पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिंग मंडी क्षेत्र मे दबिश देकर आरोपी सतबीर सिहं उर्फ सोनू पुत्र राजकुमार निवासी डिंग मंडी को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 4250 रूपए की सट्टा राशि,एक पेन व एक डायरी बरामद हुई जिसमें कुछ नंबर लिखए हुए थे । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि गैर कानूनी धंधा करने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें,ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *