सिरसा। जिले के गांव नेजाडेला खुर्द के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के सौजन्य से आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्पीकर, महासचिव, प्रधानमंत्री, विपक्ष का नेता सहित अनेक सांसद बनकर एक घण्टे तक अभिनय करके संसद की कार्यप्रणाली को चलाया। युवा संसद के आयोजन पर देश की मुख्य समस्याओं के मुद्दे रखे गए व उन पर तीखी बहस व कुछ प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करके संसद में पास किया गया। प्रतियोगिता की तैयारी राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता हरीश सिंगला व इतिहास प्राध्यापिका कुमारी विद्या के मार्गदर्शन में स्टाफ सदस्यों व बच्चों के सहयोग से की गई। प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक मंडल में हेम चन्द प्राध्यापक राजनीति विज्ञान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली व सुरेश कुमार प्राध्यापक राजनिति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद ने इस युवा संसद प्रतियोगिता में अभिनय कर रहे विद्यार्थियों की भूमिका का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयो में युवा संसद प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों को संसद की कार्य प्रणाली के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी मिलती है। वहीं विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ कौशल नेतृत्व का विकास बढ़ाने का कार्य करता है। इस अवसर पर बतौर आब्जर्वर डाइट डिंग से प्राध्यापक अनिल बिश्नोई व अनिल चावला उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य रामनिवास शर्मा व अंग्रेजी प्राध्यापिका सुमन लता ने आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। आब्जर्वर डाइट डिंग से प्राध्यापक अनिल बिश्नोई व अनिल चावला ने विद्यार्थियों को बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि युवा संसद विद्यार्थियों को लोकतंत्र, संविधान, संसदीय कार्यप्रणाली और नागरिक जिम्मेदारियों को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इस मंच के माध्यम से विद्यार्थी सदन की कार्यवाही, प्रश्नकाल, चर्चा, विचार-विमर्श और लोकतांत्रिक संवाद की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझते हैं। प्रतियोगिता समाप्ति उपरांत सफल मंच संचालन कर रहे हिन्दी प्राध्यापक मदन वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सहित विद्यालय स्टाफ सदस्य व विद्यार्थियों ने उपस्थित रह कर युवा संसद प्रतियोगिता को सफल बनाया।
जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जानी संसद की कार्यप्रणाली
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

