Home » हरियाणा » भाविप शाखा सिरसा द्वारा स्टेशनरी एवं दुर्लभग्रंथ वितरण कार्यक्रम आयोजित

भाविप शाखा सिरसा द्वारा स्टेशनरी एवं दुर्लभग्रंथ वितरण कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views

सिरसा। भाविप शाखा सिरसा की मातृशक्ति द्वारा ऊजार्वान अध्यक्ष रघवीर सिंगला के नेतृत्व में तथा सुमन गौतम, संयोजक महिला सहभागिता के संयोजन में  सांस्कृतिक सप्ताह के सातवें दिन शाखा सिरसा द्वारा पं. जगदीश चंद्र शास्त्री संस्कृत पुस्तकालय, सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत  एवं ज्योतिष के प्राचीन दुर्लभग्रन्थ महाविद्यालय आचार्य विक्रम शर्मा को भेंट किये। इसके साथ-साथ बाबा सरसाई नाथ बुक बैंक श्री गौशाला सिरसा में प्रतियोगी परीक्षाओं एवं 10+1, 10+2 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकें भेंट की गयी। बाबा सरसाई नाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित बुक बैंक हर वर्ष हजारों जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें एवं शिक्षण सामग्री प्रदान कर मदद करता है। सभी सदस्यों ने ट्रस्ट के इस नेक प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इस नेक कार्य में सहयोग देने का निर्णय लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरदीप सैनी, सहसचिव अनिल कुमार तथा सुप्रसिद्ध समाजसेवी रंजीत सिंह टक्कर ने भाविप सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। भाविप शाखा सिरसा द्वारा विगत सात दिनों में वृद्धआश्रम में फल वितरण एवं सेवा, चतरगढ़ पट्टी आंगनवाड़ी के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ हेतु सैनेटरी पैड वितरण, प्रथम नवरात्रे के दिन गरीब कन्याओं का पूजन तथा उन्हें शैक्षणिक सामग्री वितरण जैसे सेवा के प्रकल्प किये। इस अवसर पर भाविप के क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार हरिओम भारद्वाज, जिला समन्वयक प्रमोद मोहन गौतम, शाखा अध्यक्ष रघवीर सिंगला, सुशील गुप्ता, पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices