2 Views
सिरसा। जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम ने गाव कंगनपुर क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 7 ग्राम 360 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान शहर सिरसा से होते हुए दाम कानपुर की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव कानपुर के नजदीक पंहची तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखते ही अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7 ग्राम 360 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान आरोपी सिकन्दर सिंह उर्फ काला पुत्र अजायब सिंह निवासी गांव तख्तमल तहसील कालांवाली,जिला सिरसा हाल बाबा बालकनाथ वाली गली सुन्दर नगर सिरसा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हेरोइन कहां से लाई गई और आगे किसे सप्लाई की जानी थी, इस बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।पुलिस ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशा तस्करी में शामिल सभी लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 2


