Home » हरियाणा » नई तकनीकों से फिजिक्स की कक्षा बनेगी अधिक रोचक और प्रभावी: संदीप कुमार

नई तकनीकों से फिजिक्स की कक्षा बनेगी अधिक रोचक और प्रभावी: संदीप कुमार

Facebook
Twitter
WhatsApp
2 Views

सिरसा। एससीईआरटी हरियाणा के निदेर्शानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा एवं डाइट डिंग प्राचार्य सुभाष फुटेला एवं डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया के निर्देशन तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक एवं डाइट विषय विशेषज्ञ (फिजिक्स) संदीप कुमार एवं विषय विशेषज्ञ (केमिस्ट्री) सतपाल सिंह की देखरेख में नियमित एवं अतिथि पीजीटी फिजिक्स के लिए आयोजित पांच दिवसीय सतत व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। डाइट प्रवक्ता डॉ. विनोद भट्टू ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांच दिनों के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों एवं संसाधन व्यक्तियों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन डाइट विषय विशेषज्ञ डॉ. मनोज पुरी एवं डॉ राजेश खुराना ने दीक्षा ई कंटेंट विषय एवं सी.पी.शर्मा ने स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। समापन अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक संदीप कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों एवं इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, कौशल एवं नई शिक्षण तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सीखने के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों से फिजिक्स की कक्षा अधिक रोचक और प्रभावी बनेगी। अंत में प्रतिभागियों हेतु पोस्ट आयोजित करते हुए उन्हें प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
कोट्स:
-प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले पीजीटी फिजिक्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यन्त उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक साबित हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को फिजिक्स शिक्षण की नवीन तकनीकों एवं प्रभावी गतिविधियों की जानकारी मिली, जिससे वे अपने शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने में सक्षम होंगे।
-सी.पी.शर्मा, विषय विशेषज्ञ आईएफआईसीविंग, डाइट डिंग, सिरसा।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices