Home » हरियाणा » लड़ाई-झगड़े के मामले में 5 साल से वांछित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार ।

लड़ाई-झगड़े के मामले में 5 साल से वांछित भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views
सिरसा। जिले में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित भगोड़ों (पीओ) की धरपकड़ को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ स्टाफ सिरसा ने लड़ाई-झगड़े के मामले में 5 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेन्द्र सिंह पुत्र औमप्रकाश निवासी गांव बालासर, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2021 में आरोपी महेन्द्र सिंह के खिलाफ थाना शहर सिरसा में चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। बाद में अदालत से जमानत मिलने पर आरोपी जेल से बाहर आ गया, लेकिन इसके बाद वह निर्धारित तारीखों पर अदालत में पेश नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, अदालत की ओर से आरोपी को पेश होने के लिए बार-बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। लगातार गैरहाजिर रहने पर माननीय अदालत ने 7 मार्च 2026 को महेन्द्र सिंह को पीओ घोषित कर दिया। इसके बाद थाना शहर सिरसा में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। पीओ स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices