Home » हरियाणा » श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में करवाई श्लोकोचारण, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में करवाई श्लोकोचारण, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता

Facebook
Twitter
WhatsApp
5 Views

सिरसा। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय सिरसा में श्लोकोच्चारण, प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र बंसल ने किया। इस प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय सिरसा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न समूहों कालिदास, भवभूति, बाणभट्ट, श्री हर्ष, भारनि, माघ में बांटा गया। निर्णायक मंडल में आचार्य पुष्पा रानी व गौतम सारस्वत ने भूमिका निभाई। मंच का संचालन आचार्य विक्रम शास्त्री ने किया। श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष सुरेन्द्र बांसल एडवोकेट ने कहा कि इन छोटी -2 प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक विकास करना है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे-2 अंतराल के बाद नियमित रूप से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास होना भी अत्यंत आवश्यक है। इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि आने वाले समय में जब ये विद्यार्थी किसी सरकारी नौकरी हेतु परीक्षा देंगे तो इससे विद्यार्थियों को काफी सहायता मिलेगी। इस प्रकार की प्रतियोगिता आने वाले समय में जिला स्तर पर भी करवाई जाएगी। प्राचार्य गणेश शंकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज श्लोकोचरण प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है, जिसका उद्देश्य उच्चारण शैली सुधारना व प्रश्नों का गहन अध्ययन करवाना है। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में प्रथम कालिदास समूह से प्रियंका, लक्की, नंदिनी, ममता रहे। श्लोकोचारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिक्षा तथा द्वितीय लक्की रहे। प्रथम रहने वाली छात्रों को लंच बॉक्स देकर तथा द्वितीय रहने वाले छात्रों को रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पेन देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म सभा के प्रबंधक बजरंग पारीक व सेवादार नीरज, शिल्पा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को जलपान भी करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *