सिरसा। संविधान भवन, नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश विकास समिति द्वारा देश एवं प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक, पत्रकारिता, व्यापारिक एवं शैक्षणिक विकास को समर्पित एक विशेष राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, प्रबंधकों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की। सम्मेलन में देश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान तथा गांव, शहर, जिला एवं प्रदेश स्तर पर विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. अनिल धानुका, निदेशक पीएवीएम पावर एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने देश के विकास में शिक्षा की भूमिका, सामाजिक उत्थान, उच्च शिक्षा की उपलब्धता तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से संबंधित विषयों पर अपना विचारपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. धानुका के विचारों एवं शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के संदेश का उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने तालियों के साथ स्वागत एवं समर्थन किया। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष कर्नल चौधरी जी एवं समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा डॉ. अनिल धानुका को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान एवं सामाजिक विकास के प्रति समर्पण के सम्मानस्वरूप ‘शिक्षा वीर’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें विशेष स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण सम्मान पर डॉ. अनिल धानुका ने समिति के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रत्येक सकारात्मक कार्य में अपना पूर्ण सहयोग एवं योगदान देते रहेंगे। इस उपलब्धि पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के अधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने डॉ. अनिल धानुका को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
डॉ. अनिल धानुका ‘शिक्षा वीर’ की उपाधि से सम्मानित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें


चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी बाइक समेत काबू
November 3, 2026
डोडा पोस्त बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर आरोपी काबू ।
November 3, 2026