3 Views
सिरसा…..पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। रोड़ी थाना पुलिस की टीम ने डोडा पोस्त तस्करी के एक मामले में संलिप्त मुख्य सप्लायर आरोपी को बस स्टैड गांव रोड़ी से गिरफ्तार कर लिया है । गौरतलब है कि बीती 29 अगस्त को सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गांव रोड़ी क्षेत्र से एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी तो 9 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई थी । पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामद डोडा पोस्त को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध रोड़ी थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच रोड़ी थाना पुलिस को सौपीं गई थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर रोड़ी थाना पुलिस की एक पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर आरोपी गुरजीवन सिंह पुत्र गुरजंट सिंह निवासी गांव रोड़ी,जिला सिरसा को बस स्टैड़ गांव रोड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।
Post Views: 3


