Home » हरियाणा » चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी बाइक समेत काबू

चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी बाइक समेत काबू 

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views

 

सिरसा। सिरसा पुलिस ने संपत्ति विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरीशुदा मोटरसाइकिल रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एबीटी स्टाफ सिरसा की टीम ने आरोपी को ऐलनाबाद क्षेत्र में बेहरवाला रोड से बाइक समेत काबू किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने चोरी की बाइक किस व्यक्ति से खरीदी थी।

एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि ऐलनाबाद निवासी चरण सिंह पुत्र भजन लाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 5 मई 2023 की दोपहर उसने अपनी मोटरसाइकिल ऐलनाबाद रोड पर बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के पास लकड़ी के आरे के नजदीक खड़ी की थी। वह खाना खाने गया हुआ था। कुछ समय बाद वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
गश्त के दौरान खुला चोरी की बाइक का राज
पुलिस के मुताबिक, एबीटी स्टाफ की टीम ऐलनाबाद से बेहरवाला की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से बाइक पर आ रहे युवक को रोककर कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जांच में बाइक वर्ष 2023 में ऐलनाबाद क्षेत्र से चोरी हुई मिली। पुलिस ने आरोपी मदन लाल पुत्र रणजीत सिंह निवासी शहीदांवाली, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक किसी अन्य व्यक्ति से खरीदने की बात बताई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की मोटरसाइकिल उसे किसने बेची और इस मामले में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *