Home » देश » हरियाणा में सरकारी अधिकारी सेवा शुल्क लेना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते है

हरियाणा में सरकारी अधिकारी सेवा शुल्क लेना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते है

Facebook
Twitter
WhatsApp
50 Views

हरियाणा सरकार ने खुद माना है कि सरकारी अधिकारियों ने विभागों में भ्रष्टाचार फैला रखा है- बजरंग गर्ग

हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने घोषणा की है कि भ्रष्ट अधिकारियों को 50 वर्ष की उम्र में जबरन रिटायर  किया जाएगा- बजरंग गर्ग

सरकार को भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को जबरन रिटायर करने के साथ-साथ उनकी प्रोपर्टी भी जब्त करने का कानून बनाना चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकारी अधिकारियों ने आबकारी एवं काराधन, मार्केट बोर्ड, प्रदुषण, तहसील व नगर निगमों में खुला पैसे लेने का खेल खेला जा रहा है- बजरंग गर्ग

हिसार- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने हिसार नगर निगम ऐरिया में अनेकों जगह जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने खुद माना है कि सरकारी अधिकारियों ने विभागों में भ्रष्टाचार फैला रखा है। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने घोषणा की है कि भ्रष्ट अधिकारियों को 50 वर्ष की उम्र में जबरन रिटायर  किया जाएगा। सरकार को भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को जबरन रिटायर करने के साथ-साथ उनकी प्रोपर्टी भी जब्त करने का कानून बनाना चाहिए ताकि सरकारी अधिकारियों में भय बना रहे कि वह आम जनता को नाजायज तंग करके सरकारी अधिकारी पैसे ऐठे तो उसकी प्रोपर्टी सरकार को जब्त कर लेनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने आबकारी एवं काराधन, मार्केट बोर्ड, प्रदुषण, तहसील व नगर निगमों में खुला पैसे लेने का खेल खेला जा रहा है। सरकार को सबसे पहले जो भी व्यापारी सम्बन्धित सरकारी विभाग है उस पर पूरी तरह नजर रखनी चाहिए ताकि भ्रष्ट अधिकारी पैसे खाने के चक्कर में व्यापारी व आम जनता को नाजायज तंग ना करे सके। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी अधिकारी सेवा शुल्क लेना तो अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते है। श्री गर्ग ने कहा कि हरियाणा में नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव है मेरी जनता से अपील है कि ईमानदार व्यक्तियों को जीताने का काम करें। हिसार में नगर निगम मेयर कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण सिंगला टीटू जनता के आशीर्वाद से जीतेगा और शहर में सीवरेज, बिजली, पानी, सड़क, सीसीटीवी कैमरें, सफाई, हाऊस टैक्स, प्रोपर्टी आईडी आदि जो भी समस्या है उसका समाधान करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices