Home » देश » हरियाणा में सरकारी विभागों में खुलेआम हो रहा भ्रष्टाचार

हरियाणा में सरकारी विभागों में खुलेआम हो रहा भ्रष्टाचार

Facebook
Twitter
WhatsApp
71 Views

भ्रष्ट अधिकारियों को 50 साल में रिटायर्मेंट करने के साथ सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों की प्रोपर्टी जब्त करनी चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ऊपर जो सरकारी अधिकारियों से मंथली लेने का जो काम हो रहा है उस पर रोक लगानी चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उनकी प्रोपर्टी जब्त करनी चाहिए- बजरंग गर्ग

हरियाणा में किसी सरकारी विभाग में बिना रिश्वत दिए कोई काम नही होता है- बजरंग गर्ग

चंडीगढ़- हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारी व उद्योगपतियों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा में सरकारी विभागों में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। हरियाणा में किसी सरकारी विभाग में बिना रिश्वत दिए कोई काम नही होता, जो बात हम बार-बार कहते आ रहे है वह बात हरियाणा सरकार ने भी मानी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा है कि जो भी भ्रष्ट सरकारी अधिकारी होगा उसको जबरन 50 साल में रिटायर किया जाएगा, जो निर्णय सहरानीय है मगर भ्रष्ट अधिकारियों को 50 साल में रिटायरमेंट करने के साथ सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों की प्रोपर्टी जब्त करनी चाहिए। भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों ने खुलेआम पैसे खाने का काम किया जा रहा है। सरकारी अधिकारियों ने काम करवाने के लिए दलाल छोड़ रखे है। भ्रष्ट अधिकारी कहते है पैसे लाओ काम करवाओं। मुख्यमंत्री कहते है कि बिना खर्ची व पर्ची हरियाणा में काम हो रहे है जबकि बिना खर्ची सरकारी अधिकारी कोई काम तक नही करते है। बजरंग गर्ग ने कहा कि जब व्यापारी व आम जनता पैसे देने का विरोध करते है तो सरकारी अधिकारी कहते है कि हमें भी ऊपर हर महीने मंथली देनी पड़ती है। मुख्यमंत्री नायब सैनी को देखना चाहिए कि ऊपर कौन सरकारी अधिकारियों से मंथली ले रहे है। सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए ऊपर जो सरकारी अधिकारियों से मंथली लेने का जो काम हो रहा है उस पर रोक लगानी चाहिए ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकें और सरकारी अधिकारियों के मजबूती से लगाम लगाई जा सके। सरकार को भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उनकी प्रोपर्टी जब्त करनी चाहिए ताकि कोई भी भ्रष्ट अधिकारी पैसे खाने के चक्कर में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता को नाजायज तंग ना कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices