चंडीगढ़, 27 जून।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी.) की सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे जनप्रतिनिधियों को भी खुलेआम जान से मारने की धमकियां देने लगे हैं और करोड़ों रुपये की फिरौती मांग रहे हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कुछ दिन पहले महम से कांग्रेस विधायक श्री बलराम दांगी के कार्यालय के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी और अब उन्हें 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। यह घटना केवल एक विधायक पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक तंत्र और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। सांसद ने कहा कि जब एक निर्वाचित विधायक ही स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा, तो आम नागरिक की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। भाजपा सरकार के शासन में अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो चुका है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हत्या, लूट, फिरौती, गोलीबारी और संगठित अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हुई है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की पहली जिम्मेदारी होती है, लेकिन वर्तमान सरकार इस मूल दायित्व को निभाने में असफल रही है। प्रदेश में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है, जिससे आम जनता स्वयं को असहाय महसूस क
हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त को कुमारी सैलजा ने दी शुभकामनाएं
सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी.) की सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा श्री संजय दत्त को हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कुमारी सैलजा ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से हरियाणा कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी के रूप में श्री बी. के. हरिप्रसाद द्वारा संगठन को दिए गए मार्गदर्शन, समर्पण एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


