हिसार में बरसाती नालें व सीवरेज लाईन तक बन्द पड़ी है- बजरंग गर्ग
सरकार में 10 साल में विकास करने की बजाएं विनाश करने का काम किया है- बजरंग गर्ग
बेरोजगारी के कारण आज युवा पीढ़ी लगातार नशे के दल-दल में धस्ता जा रहा है- बजरंग गर्ग
भाजपा सरकार ने 10 साल में विकास के नाम पर सिर्फ प्रदेश की जनता को गुमराह करने के सिवाएं कुछ नही किया- बजरंग गर्ग
चंडीगढ़- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने अपने दौरे के उपरांत कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता ने कहा कि थोड़ी सी बारिश में भाजपा सरकार के 10 साल के विकास की पोल खोलकर रख दी है। कल जो थोड़ी सी बारिश हुई। उस बारिश के कारण शहर के अनेकों वार्डो व शहर के बहारी इलाकों में पानी खड़ा हो गया। हिसार में बरसाती नाले व सीवरेज लाईन तक बन्द पड़ी है और शहर की सड़के टूटी पड़ी है। जगह-जगह गन्दगी के ढ़ेर लगे हुए है। जिसके कारण बीमारियां फेल रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार 10 साल में शहर की जनता को जाम से राहत तक नही दिया पाई है। सरकारी अस्पताल में डाक्टर, स्टाफ व दवाई तक कि बहुत भारी कमी नही है। सरकारी स्कूलों की हालत बढ़ से बढ़तर हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए बैच व मूलभूत सुविधा तक नही है। सरकारी स्कूलों में मास्टर नही व अस्पताल में डाक्टर तक नही है मगर सरकार फिर भी अपने 10 साल के काम की झूठी उपलब्धियां बता रही है। सरकार में 10 साल में विकास करने की बजाएं विनाश करने का काम किया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार अपने 10 साल के कार्यकाल में ना तो अपराध पर अंकुश लगा पाई है ना ही बेरोजगारों को रोजगार दे पाई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि बेरोजगारी के कारण आज युवा पीढ़ी लगातार नशे के दल-दल में धस्ता जा रहा है। जिसके कारण हरियाणा में लगातार अपराध बढ़ रहे है। आज हरियाणा अपराध का अड्डा बन हुआ है। प्रदेश का व्यापारी व आम जनता भय के साए में जी रहे है। भाजपा सरकार ने 10 साल में विकास के नाम पर सिर्फ प्रदेश की जनता को गुमराह करने के सिवाएं कुछ नही किया।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र श्योराण ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी कृष्ण सिंगला टीटू को आपने सैकड़ों साथियों के साथ समर्थन दिया।