Home » देश » सीआईए कालांवाली स्टाफ ने 06.09 ग्राम हेरोइन सहित एक को दबोचा

सीआईए कालांवाली स्टाफ ने 06.09 ग्राम हेरोइन सहित एक को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
165 Views

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व सन्दीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए कालांवाली स्टाफ ने मंडी कालांवाली से एक युवक को 06.09 ग्राम हेरोइन चिट्टा  सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी  की पहचान महकदीप उर्फ महक पुत्र अवतार सिंह निवासी वार्ड न.2  मंडी कालांवाली के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ निरीक्षक विरेन्द्र सिंह ने बताया कि एसआई कुलबीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये नजदीक स्मार्ट प्वाइंट मंडी कालांवाली मौजूद थे । जो गांव कालांवाली की तरफ से एक शख्स आता दिखाई दिया जो सामने खडी पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुडने लगा । जो SI ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी  मुलाजमान की मदद से उस शख्स को काबू करके तलाशी ली तो उनके कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी महकदीप उर्फ महक को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस हेरोइन (चिट्टा) तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices