नशा तस्करों को किसी भी सूरत में नही बख्शा जायेगा राजपाल
पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व संदीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए डबवाली स्टाफ टीम ने गांव शेरगढ़ में भारत माला रोड पुल के निचे से दो व्यक्तियों को 5 किलो 12 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । पकड़े गये आरोपियों की पहचान कुमलदीप सिंह उर्फ कमल पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह निवासी लील तहसील रायकोट जिला लुधियाना पंजाब व रणजीत सिंह पुत्र तीरथ सिंह निवासी शराभा थाना जोधा जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि एएसआई प्रित्म सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये गांव शेरगढ में भारत माला रोड पुल के निचे मौजूद थे कि जो उन्होंने देखा की दो लड़के अपने हाथ में एक थैला प्लास्टिक लेकर खड़े थे । जो प्रित्म सिंह ने किसी नशीले पदार्थ का शक होने की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से दोनो को काबू करके नियमानुसार प्लास्टिक के थैले सहित उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से डोडा पोस्त बरामद होने पर थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी कमलदीप सिंह व रणजीत सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा इस नेटवर्क (डोडा पोस्त ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।



