Home » देश » ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन का तीसरा राज्य सम्मेलन समापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन का तीसरा राज्य सम्मेलन समापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
139 Views
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा का राज्य अधिवेशन सम्पन्न, बसाऊराम प्रधान, विनोद कुमार महासचिव और संदीप सिंह चुने गए कोषाध्यक्ष*
 राज्य सम्मेलन की देवीराम, बसाऊराम, बिमलेश, राकेश, नानक ने संयुक्त अध्यक्षता की तथा विनोद कुमार, जोगिंदर सिंह, पूनम, वीरभान ने संयुक्त रूप से संचालन किया।
    राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन आज सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का चुनाव करते हुए 10 पदाधिकारियों का चुनाव करते हुए बसाऊराम राज्य प्रधान, जोगिंदर सिंह वरिष्ठ उपप्रधान, पूनम व नानक को उपप्रधान, विनोद कुमार को तीसरी बार राज्य महासचिव, देवीराम को उप महासचिव व राकेश, सुनील कुमार और सोहनलाल को सचिव व संदीप सिंह को दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुना गया।
     राज्य सम्मेलन में महासचिव और कोषाध्यक्ष द्वारा पेश की गई सांगठनिक व वित्त रिपोर्ट पर प्रतिनिधियों ने चर्चा करते हुए अपने सुझाव रखे जिसको सर्वसम्मति से स्वीकार करते करके पास किया गया।
        सम्मेलन का समापन  करते हुए सीटू महासचिव सुखबीर सिंह ने दलित एवं गरीब विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का आह्वान करते हुए संगठन को मजबूत करते हुए अपने अधिकारों के लिए व्यापक आंदोलन निर्माण।
उन्होंने कहा आज़ादी आंदोलन में भाजपा और आरएसएस की नेताओं की कोई भूमिका थी। इसीलिए आज भाजपा की मोदी सरकार अंग्रेजों के साथ खड़ी है और अंग्रेजों की फुट डालो राज करो की नीति को अपनाते हुए देश में धर्म के नाम पर नफरत पैदा की जा रही है।
      उन्होंने कहा कि आज मेहनतकशों के सामने जो चुनौती खड़ी है उनका मुकाबला समाज के सभी तबको को मिलकर उसका मुकाबला करना पड़ेगा। मोदी और सैनी की सरकार नए लेबर कोड लागू करके हड़ताल के अधिकार, यूनियन बनाने के अधिकार, न्यूनतम वेतन के अधिकार, पीएफ ईएसआई के अधिकार, स्थाई रोजगार और समान वेतन के अधिकार को खत्म करके मजदूरों-कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहती है। जिसको किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता।
     राज्य सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 26 हजार वेतन तुरन्त लागू किया जाए, घोषणा अनुसार 7326 नए कर्मचारी भर्ती किये जाएं, डोर टू डोर के सफाई कर्मियों की स्थायी भर्ती हो, बेगार पर रोक लगाई जाय, सेवानिवर्ती पर 10 लाख रुपये लागू किया जाए आदि मांगों को लेकर आगामी 6 मई को राज्यव्यापी हड़ताल करेंगें और उसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर राज्य स्तरीय महारैली करते हुए आंदोलन को तेज किया जाएगा।
अध्यक्षमण्डल की तरफ से नव निर्वाचित प्रधान बसाऊ राम ने सम्मलेन को सफल बनाने के लिए जूट रिटायर्ड कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ और सीटू कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए सभी प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते सम्मेलन समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices