सिरसा। बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट (रजि. 2116) ने हिंदुस्तान की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर शहर के अग्रसैन पार्क में दर्जनों फूल, फल व छायादार पौधे रोपित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बोलते हुए संस्था के प्रधान व चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के कर्मचारी नेता रविन्द्र सैनी ने कहा कि माता सावित्रि बाई फुले ने अपने पति महात्मा जोतिबा फुले के साथ मिलकर 1848 में लड़कियों के लिए भारतवर्ष के पहले एक मात्र महिला विद्यालय की स्थापना की। छुआ छूत, अस्पृश्यता के कारण सामाजिक रूप से पिछड़े, वंचित महिलाओं का जीवनस्तर उपर उठाने के उद्देश्य से शिक्षा की अलख जगाई। सर्वप्रथम नारीवाद आन्दोलन की स्थापना की। इस अवसर पर बोलते हुए डा. सुमित सैनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा प्रदेश में महिलाओं को सम्मान देकर माता सावित्री बाई फुले के कार्य को आगे बढ़ा रहे हंै। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, प्रवीन, सचिन, राघव, सतबीर कंबोज, नरेंद्र रावत, पिंटू सहित आमजन मौजद थे।
पौधारोपण कर दी माता सावित्री बाई फुले को श्रद्धांजली
Facebook
Twitter
WhatsApp



