Home » देश » नशे को छोड़ कर साफ सुथरी जीवन शैली अपनाएं युवाः उप नि. कमला देवी

नशे को छोड़ कर साफ सुथरी जीवन शैली अपनाएं युवाः उप नि. कमला देवी

Facebook
Twitter
WhatsApp
202 Views

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक श्री रमेश कुमार व उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी उप नि. कमला देवी ने शहर डबवाली में लोगों को नशे के बारे में जागरूक किया । पुलिस अधीक्षक डबवाली के कुशल-मार्गदर्शन मे डबवाली पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों/कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं ।

             जागरूकता अभियान के दौरान महिला थाना प्रभारी ने मौजूद लोगों को बताया कि नशा नाश की जड़ है । नशा कोई भी हो वह परिवार को बर्बाद कर देता है । समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । शराब ,चरस,गुटखा,सिगरेट, बीड़ी, खैनी पहले का चलन बढ़ रहा है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद में धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोइन, अफीम, पोस्त आदी जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए सन्देश दिया । उन्होंने सभी से स्वयं बुराइयों से दूर रहकर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया । अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।साथ ही उनके आस पास कोई ऐसा व्यक्ति जो नशे से पीड़ित हो कि सूचना नशा मुक्ति टीम डबवाली को जरूर दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices