सोमवार को प्रचार और प्रसार मंडल, हिसार एवं हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड, पंचकूला के तत्वावधान में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाजेकां में पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतु संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में प्रकृति और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता को उकेरा। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से जंगल संरक्षण, लुप्तप्राय जीव-जंतु और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया, और सभी प्रतिभागियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर वन विभाग, हिसार मंडल से वन दरोगा दीपक दीवान, वनराजिक अधिकारी विशाल फोगाट, वनरक्षक राजवीर, स्कूल प्रिंसिपल प्रहलाद बेनीवाल, कला अध्यापक अमित कुमार, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आनंद कुमार तथा स्कूल का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
बाजेकां स्कूल में प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता
Facebook
Twitter
WhatsApp



