सिरसा। स्वर्णकार महिला समाज, सिरसा द्वारा सोनी धर्मशाला में होली का उत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वर्णकार महिला समाज सिरसा की मुख्य संचालिका अनीता जयमल सिंह वर्मा ने बताया कि समाज की महिलाओं ने सर्वप्रथम फूलों की होली खेली आर इसके बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाकर इस पावन उत्सव का पूरा लुत्फ उठाया। अनीता जयमल सिंह वर्मा ने कहा कि यह त्योहार एक राष्ट्रीय पर्व है। इससे भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार का पौराणिक महत्व है। होलिका को ब्रह्माजी का वरदान था कि अग्नि उसे जला नहीं सकती। वो भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। परिणाम यह हुआ कि भक्त प्रह्लाद की रक्षा हुई और होलिका जलकर राख हो गई। तभी से सभी होली की पवित्र अग्नि में साक्षात भगवान के दर्शन कर अग्नि देवता की परिक्रमा कर आशीर्वाद लेते हैं। अध्यक्ष मीनू सोनी ने बताया कि अनीता जयमल सिंह वर्मा द्वारा महिलाओं को हर कार्यक्रम चाहे वह धार्मिक हो या पारिवारिक इसके साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के लिए सदैव प्रेरक के रूप में सहयोग दिया जाता है। आज के कार्यक्रम में भी संचालिका अनीता जयमल सिंह वर्मा के साथ ही समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य, सरिता सोनी, नीतू सोनी, मोनिका सोनी, रेखा सोनी, एडवोकेट सरोज सोनी, चंपा सोनी, टीना सोनी, मीनू सोनी, रजनी सोनी, मनीषा सोनी, पुष्पा सोनी, योगिता सोनी, कल्पना सोनी, सीमा सोनी ने अपनी अथक मेहनत से होली के इस उत्सव को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा समय-समय पर किए जा रहे आयोजनों में पुरुष वर्ग का भी सदैव सहयोग रहता है।
भाईचारा व आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं त्योहार
Facebook
Twitter
WhatsApp



