Home » देश » नशा तस्करों को किसी भी सूरत में नही बख्शा जायेगा

नशा तस्करों को किसी भी सूरत में नही बख्शा जायेगा

Facebook
Twitter
WhatsApp
156 Views

सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने हजारों रुपये के 10 किलो 38 ग्राम डोडा पोस्त सहित एक को किया काबू

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व संदीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने खुईयां मलकाना से एक व्यक्ति को 10 किलो 38 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । पकड़े गये आरोपी  की पहचान शुकर चन्द उर्फ शुक्र पुत्र जगदीश निवासी खुईयां मलकाना के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली इंस्पेक्टर विरेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसआई मनोहर लाल अपनी पुलिस पार्टी के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये NH-9 बस अड्डा गांव खुईयां मलकाना से गांव खुईयां मलकाना की तरफ जा रहे थे । जब गांव खुईयां मलकाना के पास पहुंचे तो गाड़ी की रोशनी मे एक नौजवान लडका सफेद शर्ट व नीली जींस पहने अपने दाहिने हाथ मे एक सफेद  रंग का कट्टा प्लास्टिक लिए हुए गांव की तरफ से सडक पर पैदल-पैदल चलकर आता दिखाई दिया । जो सामने से पुलिस की सरकारी गाडी को आता देखकर वापिस मुडकर तेज-तेज कदमों से खेतों की तरफ चलने लगा । जो ASI ने सरकारी गाडी रुकवाकर साथी कर्मचारियों की सहायता से चंद ही क़दमों की दूरी पर आरोपी को कट्टा प्लास्टिक सहित काबू करके नियमानुसार प्लास्टिक के थैले सहित उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से डोडा पोस्त बरामद होने पर थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी शुकर चन्द उर्फ शुक्र को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा इस नेटवर्क (डोडा पोस्त तस्करी) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices