Home » देश » फर्जी लिंक पर गलती से भी क्लिक न करें

फर्जी लिंक पर गलती से भी क्लिक न करें

Facebook
Twitter
WhatsApp
154 Views

फ्री के पैसे के लालच में ना आएं व किसी भी फर्जी रिडीम कोड के लिंक पर क्लिक न करेः- एसपी सिद्धान्त जैन आईपीएस

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने आमजन को तरह-तरह के साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक करते हुए कहा है कि ऑनलाइन स्कैम का खतरा काफी बढ़ गया है । ऐसे में आपको हर वक्त सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग उपयोगकर्ता हैं तो आपको और ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है । जालसाज आम नागरिकों को फर्जी एसएमएस और वॉट्सऐप मेसेज भेज कर अपने जाल में फंसा रहे हैं । इस मेसेज में यूजर्स से रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए कहा जा रहा है । मेसेज में कैश रिडीम करने के लिए एक फर्जी लिंक भी दिया गया है । बैंक कभी भी रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए एसएमएस या वॉट्सऐप पर APK नहीं भेजता । उन्होंने आम नागरिकों से किसी भी ऐसे लिंक पर क्लिक करने और अनजान फाइल को डाउनलोड करने से भी मना किया है ।

इन बातों का रखें ध्यानः-

1- फोन पर रिसीव होने वाले बैंकिंग से जुड़े मेसेज को ध्यान से पढ़ें । फेक मेसेज में आपको स्पेलिंग और ग्रामर में गलती दिखेगी ।

2- अनजान सोर्स से रिसीव हुए मेसेज में दिए गए लिंक पर गलती से भी क्लिक न करें । किसी भी लिंक को क्लिक करने से पहले उसकी ऑथेंटिसिटी को बैंक से कन्फर्म कर लें।

3- बैंकिंग ऐप को समय-समय पर अपडेट करते रहा करें । साथ ही ऑनलाइन अकाउंट्स को मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सिक्योर करें ।

4- साइबर क्राइम के बारे में जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें । किसी भी प्रकार की साईबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन न.1930 पर काल करें या अपने नजदीकी पुलिस थाना जाकर साइबर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकाय़त दर्ज कराएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices