Home » देश » थाना औढा पुलिस टीम ने गांव पन्नीवाला मोटा के युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे के खिलाफ खड़े होने का किया आह्वान

थाना औढा पुलिस टीम ने गांव पन्नीवाला मोटा के युवाओं को खेलों के माध्यम से नशे के खिलाफ खड़े होने का किया आह्वान

Facebook
Twitter
WhatsApp
178 Views

    पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस युवाओं को नशे के दुष्परिणामों  बारे जागरूक करने के साथ साथ उनका ध्यान खेलों की ओर भी कर रही है । ऐसा माना जाता है कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है जो इसी कारण युवा खाली समय बोरियत महसूस करने लगते हैं और ऐसी बुराइयों को पाल लेते हैं । इसलिए आवश्यक है कि युवा नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक रहते हुए खेलों को अपनी जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाए । इन्हीं वाक्यों को प्रत्यक्ष रूप देने के अभियान में थाना औंढा पुलिस टीम ने गांव पन्नीवाला मोटा में युवाओं को खेलों के माध्य़म से नशे के बारे जागरूक किया । पुलिस अधीक्षक डबवाली के कुशल-मार्गदर्शन मे डबवाली पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर गांवों, शहरों के खेल मैदानों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं ।

             जागरूकता अभियान के दौरान थाना औढ़ा से SPO गुरजंट ने वहां मौजूद युवाओं से कहा कि आजकल युवाओं में नशीली दवाओं को दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है । हमे नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम,  नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करने और नशे से दूर रह कर नशा मुक्त जीवन यापन करने का प्रण लेना चाहिए । उन्होंने युवाओं व आमजन को नशे के खिलाफ कमेटी बनाने के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि युवा देश की शान है । युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज हित व देशहित में कार्य करने चाहिए । वंही युवाओ को खेलो में रुचि लेकर गांव स्तर पर स्टेडियम या खेल मैदान कब्बडी, क्रिकेट,बालीवाल,फुटबाल जैसी खेलें खेलनी चाहिए । और नशा जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियां बनाकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए नशा मुक्त समाज हम सब के मिलकर चलने से ही बनेगा । डबवाली पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई कर नशीले पदार्थों की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है । नशा तस्करों को किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता । नशा करने वालों, तस्करी एवं उन से जुड़े व्यक्तियों की भी विभिन्न स्रोतों से पहचान की जा रही है ।

              उन्होने वहां मौजूद युवाओं को बुराइयों से दूर रहकर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया । अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को देवें या कन्ट्रोल रुम न.7082014523 तथा 01668299100 पर । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices