Home » देश » सिरसा की जनता ने विकास को चुना

सिरसा की जनता ने विकास को चुना

Facebook
Twitter
WhatsApp
159 Views
सिरसा की श्री बाबा तारा कुटिया पहुंचे सभी विजयी पार्षद ।
चेयरमैन शांति स्वरूप भी पहुंचे कुटिया
HLP सुप्रीमो एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा से की मुलाकात
गोपाल कांडा ने दी सभी को जीत की बधाई।
श्री बाबा तारा जी कुटिया से निकली विजय धन्यवाद यात्रा
पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, नवनिर्वाचित चेयरमैन शांति स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा सहित अन्य नेता विजय रथ पर रहे सवार
सिरसा के विभिन्न बाजारों में धन्यवाद यात्रा के जरिए जनता का जताया आभार
सिरसा की जनता ने विकास को चुनासिरसा – सिरसा नगर परिषद के चुनाव में आज भाजपा हलोपा प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की। नगर परिषद चेयरमैन पद पर भाजपा -HLP के संयुक्त प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप ने कांग्रेस उम्मीदवार जसविंद्र कौर को 12379 वोट से पराजित किया। सिरसा नगर परिषद के कुल 32 वार्डो में 20 वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली। जबकि शेष वार्डो में निर्दलीय उम्मीदवारों को जनता ने पार्षद चुना। सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार ने विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
भाजपा -हलोपा प्रत्याशी शांति स्वरूप के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा पहुंचे और सभी प्रत्याशियों को को बधाई दी।
भाजपा – हलोपा के सभी विजयी पार्षद और चेयरमैन वीर शांति स्वरूप श्री बाबा तारा कुटिया पहुंचे। यहां हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और निकाय चुनाव के लिए भाजपा द्वारा नियुक्त चुनाव संयोजक गोपाल कांडा से मुलाकात की। उसके बाद श्री बाबा तारा जी कुटिया से विजय धन्यवाद यात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य बाजारों से यात्रा निकली और नगर वासियों का आभार जताया।
विजय धन्यवाद यात्रा का समापन हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में हुआ।
यहां हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, भाजपा जिला प्रधान शीशपाल कंबोज , नव निर्वाचित चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने सभी को संबोधित किया।
पत्रकारों से वार्ता में गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकारने का काम किया है। विकास के भरोसे के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार नगर निकाय में बनी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आशीर्वाद हरियाणा की जनता से आज मिला है। विकास कार्यों में तेजी आएगी और पहले से पेंडिंग परियोजनाओं को भी गति मिलेगी। आज होली पर्व पर जनता ने विकास के रंग बिखेरे हैं। होली और दिवाली सिरसा की जनता ने एक साथ मनाई है।
नवनिर्वाचित चेयरमैन वीर शांति स्वरूप ने कहा कि कैटल फ्री सिरसा और बुनियादी सुधार करवाए जाएंगे। उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का आभार जताया।

इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता सुरेंदर आर्य, गुरदेव राही, प्रदीप रातुसरिया, रतन लाल बामनिया, अमन चोपड़ा, धैर्य कांडा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices