Home » देश » रीडिंग सैक्शन चौबीस घंटे उपलब्ध

रीडिंग सैक्शन चौबीस घंटे उपलब्ध

Facebook
Twitter
WhatsApp
136 Views
जीएनसी सिरसा पुस्तकालय का वाचनालय चौबीस घंटे पाठकों हेतु उपलब्ध
राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा पुस्तकालय के रीडिंग सैक्शन वाचनालय की सेवाएं हर रोज़ चौबीस घंटे सुधि पाठकों हेतु उपलब्ध रहेंगी। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी एवं पुस्तकालय प्रभारी डॉ. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह द्वारा यह निर्णय उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में लिया गया है। निदेशालय के इन निर्देशों पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने कहा है कि यह निर्णय उन विद्यार्थियों एवं सुधि पाठकों हेतु वरदान साबित होगा जो दूर-दराज़ के क्षेत्रों से यहां आकर अध्ययन कर रहे हैं या जिन विद्यार्थियों के घरों में अध्ययन हेतु समुचित स्थान या उपयुक्त वातावरण नहीं है। प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने कहा है कि वाचनालय को हर समय खुला रखने व पाठकों की सुविधा हेतु स्टाफ़ सदस्यों को नियुक्त कर दिया गया हैl उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को विभाग एवं महाविद्यालय द्वारा प्रदत्त इस सुविधा का यथोचित लाभ उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices